आज भाजपा जिला कार्यालय पलवल पर संविधान दिवस मनाया

आज भाजपा जिला कार्यालय पलवल पर भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह तेवतिया ने अपनी टीम के साथ मिलकर संविधान दिवस मनाया. भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह तेवतिया ने संविधान दिवस के बारे में जानकारी देते हुए बताया की भारतीय जनता पार्टी  संविधान दिवस को विशेष महत्व के साथ मनाती है, यह दिन भारत की लोकतांत्रिक जड़ों और संविधान की सर्वोच्चता को सम्मानित करता है। भाजपा संविधान दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करती है, जो पार्टी के संविधान-प्रेम और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।संविधान दिवस हर साल 26 नवंबर को भारत में मनाया जाता है. इसे राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में भी जाना जाता है, । यह दिन 1949 में भारतीय संविधान सभा द्वारा भारत के संविधान को अपनाने की स्मृति में मनाया जाता है। हालांकि यह संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था, 26 नवंबर को इसे अंतिम रूप से स्वीकृति दी गई थी।भाजपा वरिष्ठ नेता हरेन्द्र पाल राणा ने संविधान दिवस के महत्व पर चर्चा करते हुए बताया की भारतीय संविधान विश्व का सबसे विस्तृत लिखित संविधान है। इसे डॉ. भीमराव अंबेडकर की अध्यक्षता वाली प्रारूप समिति ने तैयार किया था. यह दिन संविधान की प्रस्तावना और उसके मूल्यों जैसे स्वतंत्रता, समानता, और न्याय की ओर देशवासियों का ध्यान आकर्षित करता है । इस दिन देश संविधान निर्माताओं और उनके योगदान के प्रति सम्मान प्रकट करता है।भाजपा जिला माहमंत्री वीरपाल दीक्षित ने अपने वक्तव्य में बताया की संविधान दिवस को भाजपा की सरकार में ही औपचारिक रूप से 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेत्रत्व में घोषित किया गया। इससे पहले इसे केवल राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में जाना जाता था।इस मौके पर भाजपा के पदाधिकारियो समेत अनेक कार्यकर्त्ता मौजूद रहे.

About BB News 24

Check Also

एमवीएन विश्वविद्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

🔊 Listen to this   एमवीएन विश्वविद्यालय, पलवल में 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस अत्यंत उत्साह …