हसनपुर चौराहा राष्ट्रीय राजमार्ग होडल पर थ्री व्हीलर चालकों के कारण जाम लगने से हो रही परेशानी

हसनपुर चौराहा राष्ट्रीय राजमार्ग होडल पर प्रतिदिन सुबह से ले कर शाम तक थ्री व्हीलर चालकों के कारण जाम लगने से यहंा पर से आने जाने वाले नागरिकिों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जगदीश चंद हैड मास्टर वेढा पटटी, मास्टर सतबीर भुलवाना,मास्टर बिजेन्द,भरतलाल शास्त्री होडल, मास्टर हरीशंकर खाम्बी ्रअलॉयंस क्लब प्रधान सुनील मित्तल, पूर्व प्रधान अनिल सिंगला, अग्रवाल सभा पूर्व प्रधान किशन गोयल, जैन समाज पूर्व प्रधान डाक्टर राजेश जैन, महाराजा अग्रसेन सेवा समिति प्रधान राजेश गर्ग,व्यापार मंड़ल प्रधान श्याम सुन्दर मंगला का कहना है हसनपुर चौराहा होडल पर प्रतिदिन सुबह से से ही थी्र व्हीलर चालकों का आतंक आरम्भ हो जाता है। यह अपने थ्री व्हीलरों को मेन मार्ग के बीचोंबीच खड़ा कर देते हैं। जिस कारण से यहंा पर से वाहनों के आवागमन में होने वाली परेशानी के करण भारी जाम लग जाता है। इस जाम में कई बार एम्बूलेंस भी फ ंस जाती है। जिस कारण से मरीज को इस जाम में फ ंस जाने के कारण उसकी जान पर भी बन आती है। नागरिकों का कहना है कि अनेकों बार एसपी पलवल को भी हसनपुर चौराहे पर थ्री व्हीलर संचालकों के कारण लगने बाले जाम से अवगत कर कर इस समस्या का समाधान कराने की मांग की है। लेकिन उसके बाबजूद भी यहंा पर लगने बाले जाम की समस्या का समाधन नहीं हो पाया है। नागरिकों का कहना है कि एसपी व किसी मंत्री के आगमन पर यहंा पर से थ्री व्हीलरों को हटा कर यहंा पर लगने वाले जाम से नागरिकोंं को निजात दिला दी जाती है। लेकिन उसके बाद फि र से इनके कारण जाम की समस्या का सामना नागरिकों को करना पड़ता है। नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से स्थाई रूप से प्रतिदिन लगने वाले इस जाम की समस्या का समाधान करने की मांग की है। डीएसपी कुलदीप सिंह का कहना है कि उनके संज्ञान में अब यह मामला आया है। वह शीघ्र ही इस समस्या का स्थाई समाधान करके यहंा पर से थी्र व्हीलरों के हटवाने का कार्य करेगें।

About BB News 24

Check Also

एमवीएन विश्वविद्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

🔊 Listen to this   एमवीएन विश्वविद्यालय, पलवल में 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस अत्यंत उत्साह …