होडल विधानसभा क्षेत्र से स्थानीय निवासी को विधानसभा भेजने का जनता ने बनाया मन: चौधरी उदयभान

 

होडल विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों ने इस बार होडल क्षेत्र के स्थाई निवासी को ही अगामी विधानसभा चुनाव में होडल विधानसभा क्षेत्र से चुनने का मन बना लिया है उक्त विचार हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने अपने होडल स्थित कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए व्यक्त किए। चौधरी उदयभ्राान ने कहा कि अबकी बार होडल विधानसभा का चुनाव किसी एक व्यक्ति का चुनाव ना हो कर होडल विधानसभा क्षेत्र के सभी नागरिकों का चुनाव है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से होडल विधानसभा क्षेत्र के सभी नागरिकों के द्वारा एकजुट हो कर भव्य तरीके से उनका स्वागत किया जा रहा है। उससे ऐसा लगता है कि होडल विधानसभा क्षेत्र की जनता ने भारी मतों से उनको जिताने का मन बना लिया है। चौधरी उदयभान ने कहा कि होडल विधानसभा क्षेत्र से उनके चुने जाने पर विकास कार्यों की झड़ी लगा दी जाऐगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत प्राप्त करके सरकार बनाने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा की अगामी विधानसभ चुनावों में भाजपा पार्टी का पूरी तरह से सूपड़ा साफ होगा व जजपा तथा इनेलो पार्टियोंं के प्रत्याशियों की जमानत तक भी नहंी बचेगी। कैप्शन फ ोटो: चौधरी उदयभान।

About BB News 24

Check Also

महर्षि वाल्मीकि जयंती का आयोजन 6 अक्टूबर को होगा बाल भवन पलवल में

🔊 Listen to this  जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी बिजेंद्र कुमार ने बताया कि जिला …