पलवल के नेताजी सुभाष चन्द बोस स्टेडियम में आज दशहरा पर्व सनातन धर्म मेला कमेटी पलवल के तत्वाधान में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भगवान राम की झंाकी के साथ ही रावण कुम्भकर्ण, मेघनाथ, विभिषण की झाकियां बैंड़ बाजे के साथ नेताजी सुभाष चन्द बोस स्टेडिय़म मे ंजा कर समाप्त हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथी हरियाणा क ेखेल राज्य मंत्री गोरव गौतम थे। जहंा पर रामलीला का मंचन करके रावण, मेघनाथ, कुम्भकर्ण के पुतलों को भगवान राम के द्वारा तीर से जलाने पर भगवन राम के जयकारों के साथ चारों ओर से नारे लगने लगे तथा बुराई पर अघ्छाई की विजय के साथ ही तीनों पुतलों का दहन किया गया। मेले में सुरक्षा प्रदान करने के लिए एसपी पववल वरूण सिंगला द्वारा भारी पुलिसबल को मेला स्थल पर तैनात किया गया था। इस अवसर पर मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि दशहरा पर्व हमको बुराई पर अच्छाई की जात का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि भगवान राम क ेसाथ छल द्वारा सीता क ो अपने साथ राज्य में रखने पर भगवान राम द्वारा उसका उसके ही राज्य में जा कर अंत किया गया था। उसी प्रकार ही हम सभी को अपने भीतर छुपे हुए बुराई, अहंकार, द्वेषभाव को समाप्त कर मिलजुल कर प्यार से रहना चाहिए। इस अवसर पर जिला उपायुक्त डॉक्टर हरीश कुमार वशिष्ठ, जिला भाजपा प्रधान विपिन बेंसला,डीएमसी मनीषा शर्मा, भाजपा मंड़ल अध्यक्ष देवेन्द्र गुप्ता आदी मौजूद थे।