हरियाणा में कांग्रेस पार्टी दो तिहाई बहुमत को ले कर सरकार बनाएगी: चौधरी उदयभान

 

हरियाणा में कांग्रेस पार्टी दो तिहाई बहुूत प्राप्त कर सरकार बनाने का कार्य करेगी उक्त विचार हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने इस संवाददाता से विशेष बातचीत करते हुए व्यक्त किए। चौधरी उदयभान ने कहा कि हरियाणा में भाजपा पार्टी के भ्रष्टाचार, नौकरियों के नाम पर मचाई गई लूट,अपराधों व महंगाई को ले कर हरियाणा की जनता ने भाजपपा पार्टी के खिलाफ अपना मतदान किया है। उन्होंने हरियाणा की जनता के द्वारा किए गए भारी मतदान में भाग लेने पर उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हरियाणा की जनता ने भारी मतदान करके भाजपा को उखाड़ फ ैंकने का संदेश दे दिया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांगे्रस पार्टी की सरकार केा बनाने में हरियाणा की जनता ने पूरा योगदान देते हुए कांगे्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान किया है। चौधरी उदयभान ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री सहित भाजपा के लगभग सभी मंत्रियों का सूपड़ा साफ करने का कार्य हरियाणा की जनता ने अपना मतदान करके कर दिया है। उन्होंने कहा कि 8 अक्तूबर को आने वाले चुनाव नतीजों का परिणाम उनके इन दावों को सही करेगें। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता ने भाजपा पार्टी के प्रति अपना आक्रोश प्रगट कर भारी मतदान किया है। पलवल व फ रीदाबाद जिले में कांगेस पार्टी की सीटों के सबाल के जबाब में उन्होंने कहा कि पलवल,मेवात व फ रीदाबाद जिले में भाजपा पार्टी का पूरी तरह से सफ ाया होगा। उन्होंने कहा कि पलवल जिले व मेवात जिले के तीनों सीटों के अलावा फ रीदाबाद की भी 3-4 सीटों पर कांगे्रस पार्टी के प्रत्याशी अपनी जीत दर्ज करेगें। हरियाणा में मुख्यमंत्री के जबाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में मुख्यमंत्री का फ ैसला पार्टी हाईकमान व चुने हुए विधायक करेगें। होडल विधानसभ सीट पर उनकी जीत पर उन्होंने कहा कि होडल विधानसभा सीट वह भारी मतों के अंतर से जीत कर एक रिकार्ड कायम करेगें।

About BB News 24

Check Also

पलवल सिविल सर्जन को प्राइवेट अस्पतालों पर कार्रवाई का तबादले के साथ भुगतना पड़ा खामियाजा

🔊 Listen to this पलवल सिविल सर्जन डाक्टर जयभवान जाटान को प्राईवेट अस्पतालों के खिलाफ …