विधायक हरेन्द्र सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं की ली बैठक

 

आज होडल विधानसभा के विधायक हरेंद्र सिंह जी के कार्यलय पर सदस्यता अभियान के विषय में मीटिंग रखी गई। जिसके मुख्य अतिथि हरेंद्र पाल राणा मौजूद रहे। मीटिंग की शुरुआत औरंगाबाद मंडल के अध्यक्ष जगवीर चौहान ने की। हरेंद्र पाल राणा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने सदस्यता अभियान की शुरुआत 2014 में की थी। जिसमें 11 करोड़ लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली थी।2019 में दुबारा सदस्यता अभियान चला जिसमें 6 करोड़ लोगों ने और बढ़ चढ कर भाग लिया। जिसमें पार्टी की सदस्यता 17 करोड़ हो गई ।अब पार्टी ने 2024 में सदस्यता अभियान चलाया है । जिसमें हमें विश्वास है कि अबकी बार ये अभियान रिकॉर्ड तोड़ेगा और हमारी पार्टी विश्व की नंबर एक पार्टी बनेगी। विधायक हरेंद्र सिंह ने भी कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया और अधिक से अधिक लोगों को सदस्य बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से अपील की। उन्होंने कार्यलय पर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष जवाहर सोरोत,होडल मंडल अध्यक्ष प्रेमराज तंवर,,मोनू सरपंच,लखन , जगप्रिय,मनोज सौरोत सो.मीडिया प्रभारी जिले सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About BB News 24

Check Also

महर्षि वाल्मीकि जयंती का आयोजन 6 अक्टूबर को होगा बाल भवन पलवल में

🔊 Listen to this  जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी बिजेंद्र कुमार ने बताया कि जिला …