भाजपा मंड़ल अध्यक्ष को ले कर बैठक हुई समपन्न

 

स्थानीय लक्ष्मीनारायण मंदिर में होडल भाजपा मंड़ल अध्यक्ष पद के चुनाव को ले कर जयराम प्रजापति की देखरेख में बैठक समपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडल प्रधान प्रेम चंद तंवर ने की। बैठक में भूपराम पाठक, पूरन चंद जंागड़ा, भूपेश गोयन्का, लखनलाल सौरोत, त्रिलोक राबिया, नारायण सिंह सैनी, लालसिंह, हरिओम तिवारी, लच्छी सिंह, सुनील कुमार, दिनेश पांचाल, महैन्द्र सिंह, राजेश सौरोत, राधा रानी, आरती, मनोज सौरोत सहित अनेकों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। मंड़ल अध्यक्ष प्रेम चंद तंवर ने सभी कार्यकर्ताओं को नव वर्ष की बधाई देते हुए कहा कि भाजपा पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के दम पर ही होडल विधानसभा चुनाव जीत कर हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने में कामयाब हुई है। उन्होंने कहा कि अगामी होडल भाजपा मंड़ल अध्यक्ष पद पर कोई भी कार्यकर्ता अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर सकता है। होडल भाजपा मंड़ल अध्यक्ष पद के लिए पांच कार्यकर्ताओं ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की।

About BB News 24

Check Also

महर्षि वाल्मीकि जयंती का आयोजन 6 अक्टूबर को होगा बाल भवन पलवल में

🔊 Listen to this  जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी बिजेंद्र कुमार ने बताया कि जिला …