भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दुष्कर्म के मामले ने भाजपा पार्टी का चेहरा किया उजागर: उदयभान

 

हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली के खिलाफ दुष्कर्म के मामले ने भाजपा पार्टी के महिलाओं के प्रति चेहरे को उजागर करने का कार्य किया है उक्त विचार हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने व्यक्त किए। चौधरी उदयभान ने कहा कि भाजपा पार्टी ने हमेशा ही महिलाओं के खिलाफ अत्याचार करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी द्वारा बेटी पढ़ाओ,बेटी बचाओ का नारा दिया जाता है। जबकि भाजपा पार्टी के नेताओं द्वारा महिलाओं के साथ लगातार किए गए दुष्कर्म, छेड़छाड़ के कारण इनसे जनता को अपनी बेटियों को बचाने का कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं ने हमेशा ही महिलाओं के साथ दुराचार करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि इनके द्वारा खिलाडिय़ों, महिला कोच व अन्य महिलाओं के साथ छेड़छाड़ व उनके साथ दुष्कर्म करने के मामले उजागर होने के बाद भी उनके खिलाफ कोई कार्रवाई तक नहीं की गई है। इसी कारण ही भाजपा नेताओं के हौंसले लगातार बड़ते जा रहे हैं। इसी कारण ही अब हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली द्वारा इस प्रकार सामुहिक दुष्कर्म किया है। भाजपा पार्टी द्वारा अपनी पार्टी को बदनामी से बचाने के लिए 4 जुलाई को घटित इस घटना को दबाए रखा था व 13 दिसंबर को यह मामला दर्ज किया गया है। उन्हेंाने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को नैतिकता के आधार पर अपना त्यागपत्र दे कर भाजपा पार्टी द्वारा भी इसको पार्टी से निष्काषित कर देना चाहिए।

About BB News 24

Check Also

महर्षि वाल्मीकि जयंती का आयोजन 6 अक्टूबर को होगा बाल भवन पलवल में

🔊 Listen to this  जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी बिजेंद्र कुमार ने बताया कि जिला …