मकर संक्राति पर्व होडल उपमंड़ल में धूमधाम से मनाया

 

मकर संक्र ान्ति पर्व होडल उपमंड़ल में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नर,नारियों के द्वारा अपने घरों में खिचड़ी प्रसाद, देशी घी, नमक, तिल के लडूओं की पूजा अर्चना करके उनको गरीब वर्ग के नागरिकों व मंदिरों में वितरन किया गया। आज के दिन महिलाओं के द्वारा अपने सास ससुर, ननद, जेठानी को मनाने का कार्य किया जाता है। महिलाओं के द्वारा बैंड बाजे के साथ अपने पडौस की महिलाओं के साथ जा कर अपने सास, ससुर, जेठ जेठानी को मनाया जाता है। महिलाओं के द्वारा अपने देवरों को मनाने के लिए मेवाओं से अपने देवरों की जेबों को भी भरने का कार्य किया जाता है। इसके अलावा होडल चौबीसी गऊशाला के द्वारा गायों की सवारी व अनेकों झाकियां भी निकाली गईं। इसमें प्रमुख आकर्षण का केन्द्र नाचते हुए राध कृष्ण रहे। बैंड बाजों के साथ गायों को होडल के प्रमुख मार्गांं से निकाला गया। इस दौरान नागरिकों के द्वारा गऊशाला के लिए नगदी, आटा, चारा का दान दिया। हसनपुर पूर्व सरपंच राजकुमार गुप्ता द्वारा हसनपुर में भंड़ारे का आयोजन भी किया गया।

About BB News 24

Check Also

महर्षि वाल्मीकि जयंती का आयोजन 6 अक्टूबर को होगा बाल भवन पलवल में

🔊 Listen to this  जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी बिजेंद्र कुमार ने बताया कि जिला …