हथीन भाजपा मंडल अध्यक्ष बने सौरव सिंगला

 

हथीन भाजपा मंड़ल अध्यक्ष पद पर मार्केट कमेटी हथीन पूर्व उपप्रधान व व्यापार मंड़ल हथीन प्रधान नरेश सिंगला के पुत्र सौरव सिंगला की नियुक्ति की गई है। पलवल जिला भाजपा चुनाव प्रभारी बिजेन्द्र सिंह व भाजपा जिला प्रधान चरणसिंह तेवतिया ने सौरव सिंगलाको हथीन भाजपा मंड़ल अध्यक्ष पद की घोषणा करते हुए उनको बधाई दी। हथीन में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सौरव सिंगला को मंड़ल अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी नियुक्ति से हथीन विधानसभा क्षेत्र में भाजपा पार्टी को भारी बल मिलेगा। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सौरव सिंगला का माला पहना कर स्वागत किया। सौरव सिंगला ने अपनी नियुक्ति पर भाजपा के शीर्ष नेत्तृव सहित केन्द्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल,भाजपा जिला प्रधान चरणसिंह तेवतिया का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उनको मंड़ल अध्यक्ष के रूप में जो जिम्मेदारी सौंपी है वह उस पर खरा उतर कर पार्टी की नितियों का प्रचार कर सभी कार्यकर्ताओं को साथ ले कर पार्टी का जनाधार बड़ाने का कार्य करेगें।

About BB News 24

Check Also

महर्षि वाल्मीकि जयंती का आयोजन 6 अक्टूबर को होगा बाल भवन पलवल में

🔊 Listen to this  जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी बिजेंद्र कुमार ने बताया कि जिला …