पलवल जिले केसभी मंड़ल अध्यक्षों घोषणा की

 

पलवल जिले के भाजपा मंड़ल अध्यक्षों की पलवल जिला चुनाव प्रभारी विजेन्द्र सिंह व जिला प्रधान चरण सिंह तेवतिया ने घोषणा की। होडल में पत्रकारोंं से बातचीत करते हुए भाजपा चुनाव प्रभारी बिजेन्द्र सिंह व जिला प्रधान चरणसिंह तेवतिया ने बताया कि होडल भाजपा मंड़ल अध्यक्ष पद पर पार्षद हुकम प्रजापति, औरंगाबाद मंडल अध्यक्ष तेजवीर सिंह चौहान, हसनपुर दिनेश चौहान, पलवल प्रथम देवेन्द्र गुप्ता, पलवल द्वितीय ओमवीर खांडीया, धतीर सोनू डागर, चांदहट देवेन्द्र चांट, कुशक अजब सिंह, हथीन सौरव सिंगला, मिंडकौला यतेन्द्र डागर, उटावड देवदत्त शर्मा, वामनीखेडा से गजराज को भाजपा मंड़ल अध्याक्ष निसयुक्त किया है। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त भाजपा मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति करके उनको उनका कार्यभार सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को मंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई हेै। उन्होंने कहा कि यह पार्टी की नितियों को घर- घर तक पहुंचाने का क ार्य करेगें। होडल भाजपा मंड़ल अध्यक्ष हुकम सिंह प्रजापति का डबचिक टूरिस्ट कम्पलैक्स होडल में माला पहना कर उनका स्वागत किया गया। नवनियुक्त होडल भाजपा मंड़ल अध्यक्ष हुकम प्रजापति ने कहा कि पार्टी ने मंडल अध्यक्ष के रूप में उनको जो जिम्मेदारी सौंपी है वह उस पर खरा उतरने का प्रयास करेगें। उन्होंने कहा कि वह पार्टी की नीतियों को घर- घर तक पहुंचाने का कार्य करेगें तथा सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को साथ ले कर चलेगें। इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिला प्रधान जवाहर सिंह, मार्केट कमेटी होडल पूर्व चेयरमेन जगमोहन गोयल, मनोज सौरोत, पूर्व पार्षद लखन सिंह, त्रिलोक राबिया सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद थे।

About BB News 24

Check Also

महर्षि वाल्मीकि जयंती का आयोजन 6 अक्टूबर को होगा बाल भवन पलवल में

🔊 Listen to this  जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी बिजेंद्र कुमार ने बताया कि जिला …