दिल्ली मुख्यमंत्री पद पर रेखा गुप्ता व दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष पद पर विजेन्द्र गुप्ता की नियुक्ति पर होडल, हसनपुर अग्रवाल समाज के नागरिकों ने बधाई देते हुए भाजपा नेत्तृव का आभार व्यक्त किया है। अलॅायन्स क्लब होडल पूर्व प्रधान अनिल सिंगला, महैन्द्र मंगला, अनिल कंसल, बलराम बंसल, व्यापार मंड़ल प्रधान श्याम सुन्दर मंगला, जैन समाज पूर्व प्रधान डॉक्टर राजेश जैन, भारत विकास परिषद पूर्व प्रधान डॉक्टर जेके मित्तल, महाराजा अग्रसेन सेवा समिति प्रधान राजेश गर्ग, अग्रवाल समाज पूर्व प्रधान किशन गोयल, भाजपा नेताओं जगमोहन गोयल, ओमप्रकाश गर्ग, भूपेश गायेन्का, लायन्स क्लब पूर्व प्रधान डाक्टर रोहताश सिंगला ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता व विधानसभा अध्यक्ष पद पर विजेन्द्र गुप्ता की नियुक्ति करने पर बधाई देते हुए भाजपा नेत्तृव का आभार व्यक्त किया है। अग्रवाल समाज के नागरिकों ने कहा कि हरियाणा की बेटी सुषमा स्वराज के बाद अब हरियाणा की बेटी रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री पद पर नियुक्त करने से हरियाणा को भाजपा पार्टी द्वारा जेा मान सम्मान प्रदान किया गया है। हरियाणा के नागरिक इसको कभी भी नहीं भुला पाएंगे।
