हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने कार्यकर्ताओं के साथ मनाई होली

 

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने अपने होडल स्थित कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ होली पर्व मनाया। इस अवसर पर सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों व कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने गूलाल लगा करके व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर होली का त्यौहार मनाया। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने कहा की होली का त्योहार हम सभी को आपस में मिलजुल करके मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह त्यौहार आपसी भाईचारे को मजबूत करता है। हम सभी को रंग गुलाल के साथ होली खेल करके अपने मन में छुपे हुए सभी द्वेष भावना को दूर करके होली का यह पर्व मानना चाहिए। इस अवसर पर पूर्व पार्षद देवेश कुमार, होडल अग्रवाल सभा पूर्व प्रधान सुभाष गर्ग, बबली परदेसी, अलायंस क्लब प्रधान सुनील मित्तल, पूर्व प्रधान अनिल सिंगला, सतीश गर्ग,रघुनंदन गर्ग, बलराम बंसल ,राजवीर रावत, ओम प्रकाश पटवारी, टेकचंद पार्षद, राजेंद्र नंबरदार, हेतराम पहलवान, ओमवीर शर्मा,अशोक करदम, खेमचंद बाबूजी सहित अनेकों नागरिकों ने चौधरी उदयभान को होली की बधाई दी।

About BB News 24

Check Also

एमवीएन विश्वविद्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

🔊 Listen to this   एमवीएन विश्वविद्यालय, पलवल में 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस अत्यंत उत्साह …