पलवल भाजपा जिला प्रधान पद पर आज 54 पार्टी नेताओं द्वारा अपना नाामंकन दाख्रिल करने के बाद सभी उम्म्ीदवारों के द्वारा अपनी राजनैतिक गोटियां फि ट करनी आरम्भ कर दी हैं। भाजपा जिला प्रधान चरण सिंह तेवतिया द्वारा अपनी तीसरी बार ताजपोंशी के लिए अपने राजनैतिक आकाओं के पास चक्कर लगाए जा रहे हैं। पलवल भाजपा जिला प्रधान पद के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा अपने-अपने राजनेताओं के पास एड़ी चोटी का जोर लगाया जा रहा है। भाजपा जिला प्रधान पद की दौड़ में निवर्तमान भाजपा जिला प्रधान चरण सिंह तेवतिया, हरेन्द्र पाल राणा, पूर्व भाजपा जिला प्रधान जवाहर सिंह, व्यापार प्रकोष्ठ सह प्रभारी पवन अग्रवाल,उपाध्यक्ष राजीव कत्याल के बीच मुकाबला माना जा रहा है। पलवल जिला प्रधान चरण सिंह तेवतिया को भाजपा आलाकमान द्वारा सबसे ज्यादा भरोसे का नेता माना जा रहा है। भजपा जिला प्रधान चरणसिंह तेवतिया के नेत्तृव में हुए लोकसभा व विधानसभा चुनावों में भाजपा पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की थी। इसलिए तीसरी बार भी उनको ही भाजपा जिला प्रधान पद पर नियुक्त करने की प्रबल संभावनाएं लगाई जा रही हैं। इसके अलावा हरेन्द्र सिंह राणा द्वारा भी अपनी सशक्त दावेदारी प्रस्ततु की जा रही है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ उनके राजनैतिक व निजी सम्बंध होने के कारण उनके द्वारा भी अपनी सशक्कत दावेदारी प्रस्तुत की जा रही है। पवन अग्रवाल लगातर कई सालों से भाजपा पार्टी के साथ जुड़े रहे हैं। उनके द्वारा भी अपने राजनैतिक आकाओं के समक्ष अपनी दावेदारी प्रस्तुत करके एड़ी चोटी का जोर लगाया जा रहा है। राजीव कत्याल पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल के बेटे हैं तथा केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल खटटर के साथ उनके निजी सम्बंध होने के कारण वह भी उनके दम पर अपनी सशक्कत दावेदारी प्रस्ततु कर रहे हैं। पूर्व भाजपा जिला प्रधान जवाहर सिंह द्वारा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के साथ नजदीकियंा होने के कारण अपनी सशक्त दावेदारी प्रस्ततु की जा रही है। पलवल जिला प्रधान पद पर उम्मीदवारों के द्वारा बेशक नामांकन कर दिया गया हो, लेकिन भाजपा आलाकमान द्वारा चुनाव नहीं करा कर अंतिम निर्णय भाजपा आलाकमान को ही ले कर जिला प्रधान की नियुक्ति की जाएगी। भाजपा जिला प्रधान पद पर केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर व हरियाणा के राज्य मंत्री गौरव गौतम की मनपसन्द का जिला प्रधान नियुक्त करने की आशंका व्यक्त की जा रही है। पलवल के पूर्व विधायक दीपक मंगला द्वारा भी जिला प्रधान पद पर अपने चहेते की नियुक्ति कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन अंतिम निर्णय भाजपा के शीर्ष नेत्तृव द्वारा लिया जाएगा। भाजपा पार्टी द्वारा 17 मार्च को भाजपा जिला प्रधान पद की घोषणा करने की उम्मीद की जा रही है। पद के दावेदारों के द्वारा अपने राजनैतिक घोडों को दौड़ाया जा रहा है व आज की रात को कत्ल की रात के रूप मे देखा जा रहा है।