देवशयनी एकादशी पर हजारों भक्तजनों ने शेषसाई में किए दर्शन

 

देवशयनी एकादशी पर रविवार को हजारों भक्तजनों ने वासंवा गांव के समीप शेषसाई मंदिर में भगवान विष्णु की प्रतिमा के दर्शन किए। देवशयनीएकादशी का विशेष महत्तव है। इस दिन कई नर नारी व्रत भी रखते हैं। इस दिन सुबह जल्दी नहा कर व्रत का आरम्भ किया जाता है रात को ही पानी पी कर इस व्रत को खोला जाता है। आज के दिन दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तरप्रेदश के हजारों नर नार नारी शेषसाई मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए आते हैं तथा यहां पर स्थित क्ष्ीेर सागर तालाब में नहा कर मंगल आरती ले कर भगवान लक्ष्मीनारायण के दर्शन करते हैं। शेषसाई मंदिर में पूरे भारत में एकमात्र भगवान विष्णु की शेषसईया पर लेटी हुई लक्ष्मी जी द्वारा चरण दबाते हुए मूर्ति स्थित है। जिसके दर्शन करने के लिए प्रत्येक एकादशी पर हजारों की संख्या में नर नारी आ कर पुण्य की प्राप्ती करते हैं।

About BB News 24

Check Also

महर्षि वाल्मीकि जयंती का आयोजन 6 अक्टूबर को होगा बाल भवन पलवल में

🔊 Listen to this  जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी बिजेंद्र कुमार ने बताया कि जिला …