इनर व्हील क्लब पलवल तेजस्विनी ने एबिल ट्रस्ट स्कूल के बच्चों क ो किट का वितरन किया। कार्यक्रम की शुरुआत क्लब अध्यक्षा सोनू गर्ग व सदस्याओं द्वारा राष्ट्रीय गान क ेसाथ की गई। विद्यालय के बच्चों ने रंग-बिरंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिनमें देशभक्ति गीत, नृत्य, योगाभ्यास व नाटिका शामिल रही। सभी ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की।इस अवसर पर क्लब की ओर से बच्चियों को सैनिटरी पैड, मैट, रजिस्टर आदि उपयोगी सामग्री वितरित की गई। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण भी किया गया। क्लब अध्यक्ष सोनू गर्ग ने कहा उनकी संस्था इनर व्हील क्लब द्वारा पलवल में लगातार सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ करके भाग लिया जाता है। उसी कड़ी में ही आज इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होंने इसमें सहयोग प्रदान करने पर सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान क्लब की सदस्याओं ने बच्चों को स्वच्छता, शिक्षा व स्वास्थ्य के महत्व पर भी जागरूक किया। बच्चों, अध्यापकों और क्लब की सदस्याओं ने मिलकर सामूहिक भोज का आनंद लिया और राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।