जजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष देवेंद्र सौरोत को पार्टी में अब प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सोरोत को यह जिम्मेदारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अजय सिंह चौटाला द्वारा सौंपी है। पार्टी द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर देवेंद्र सौरोत ने जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अजय सिंह चौटाला,पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला,प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा,दिगविजय चौटाला व शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। इससे पहले देवेंद्र सौरोत जजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष, फरीदाबाद,पलवल और नुंह जिले के प्रभारी के अलावा पलवल जिले में दो बार जजपा जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। इनके अलावा सौरोत प्राईवेट स्कूल सोशल वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष हैं। अपनी नियुक्ति पर देवेंद्र सौरोत ने कहा है कि पार्टी द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे और पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत करने का काम करेंगे।