लोकतंत्र सेनानी संगठन की बैठक हुई संपन्न

लोकतंत्र सेनानी संगठन पलवल जिले की बैठक मंगला भवन पलवल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी डॉ वेद प्रकाश शर्मा ने की।बैठक में निर्णय लिया गया कि 25जून 1975 को जिस प्रकार लोक तंत्र की हत्या की गई उस दिवस को काला दिन  के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया था। इस दिन उन दिवंगत लोकतंत्र सेनानियों को याद किया गया, जिन्होंने सरकार की जेल यातनाएं झेली तथा जिन परिवारों ने इस दंश को झेला उन संस्मरणों को भी याद किया गया।इस अवसर पर सरकार से मांग की गई कि पलवल जिले के लोकतंत्र सेनानियों के संस्मरण संकलित करवा कर भावी पीढ़ी को उन क्रूरताओं से अवगत कराने की मांग की गई।कार्यक्रम का संचालन शक्तिपाल मंगला ने किया। इस अवसर पर बिजेंद्र मंगला, अनिल मंगला, चंद्रभानु गुप्ता एडवोकेट , प्यारे लाल शर्मा  आदि मौजूद थे।

Check Also

निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल को जिला पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डबचिक पर्यटन स्थल पर रविवार को पलवल के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *