सौंध गांव की फिरनी के नहीं बनने से ग्रामीणों को हो रही परेशानी

उपमंडल होडल के बड़े गांव सौंध में फिरनी के नहीं बन पाने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सौंध गांव के नागरिकों का कहना है कि सौंध गांव की फिरनी पिछले लगभग 5 सालों से टूटी पड़ी हुई है। जिसको नहीं बनने के कारण यहां पर से निकलने वाले नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है की अनेकों बार सरपंच से लेकर के विधायक तक इस फिरनी को बनाने की मांग की गई है, लेकिन ग्रामीणों की इस मांग पर किसी के द्वारा भी सुनवाई नहीं की जा रही है ।इस फिरनी में स्थित गड्ढे में नालियों का पानी व बरसाती पानी भर जाने के कारण यहां पर से निकलने में नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां पर स्थित गंदे पानी में से उठने वाली बदबू तथा इसमें पनपने वाले मच्छरों के कारण बीमारियां फैलने का भी भय बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में विकास कार्य के लिए लाखों रुपए की राशि खर्च करने का नेताओं द्वारा दावा किया जाता है, लेकिन सौंध गांव में स्थित लगातार कई सालों से खस्ता हालत में पड़ी हुई यह फिरनी नेताओं के इन दावों की पोल खोलती हुई नजर आ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इस फिरनी की टूटी पड़ी हुई सडक़ पर से प्रतिदिन नागरिक गिरकर के घायल होते हैं, लेकिन अभी तक इस फिरनी को बनाने का कार्य भी आरंभ नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने जिला उपायुक्त पलवल से सौंध गांव की इस फिरनी को बनाने की मांग की है, ताकि यहां पर से निकलने वाले नागरिकों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

Oplus_131072

Check Also

निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल को जिला पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डबचिक पर्यटन स्थल पर रविवार को पलवल के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *