जीजीडी एसडी कॉलेज, पलवल की एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान का लाइव व्याख्यान

गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म (जीजीडी एसडी) कॉलेज, पलवल में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज की एनसीसी  गर्ल्स  कैडेट्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान पर आधारित लाइव व्याख्यान को बेहद उत्साह और अनुशासन के साथ सुना।कॉलेज की एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर  लेफ्टिनेंट डॉ. मनीषा अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को नशे की गिरफ्त से दूर रखना और समाज को एक सकारात्मक दिशा प्रदान करना था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरक वचनों को सुनते हुए कैडेट्स ने देश को नशामुक्त बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।लाइव प्रसारण के दौरान प्रधानमंत्री ने देश के युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं और देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। कैडेट्स को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ॰ नरेश कुमार ने कहा कि एनसीसी केवल अनुशासन और सैन्य प्रशिक्षण का माध्यम नहीं है, बल्कि यह समाज सुधार और राष्ट्र निर्माण का एक सशक्त मंच भी है। उन्होंने कैडेट्स को प्रेरित किया कि वे अपने कॉलेज और आसपास के क्षेत्रों में ‘नशा मुक्त भारत’ का संदेश घर-घर तक पहुंचाएं।एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ मनीषा अग्रवाल ने बताया कि एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स ने पूरी तन्मयता के साथ प्रधानमंत्री का लाइव संबोधन सुना और इस कार्यक्रम के सफल आयोजन से कॉलेज की छात्राओं में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ और उन्होंने समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में कार्य करने का दृढ़ संकल्प लिया।

Check Also

अग्रवाल भवन कार्यक्रम में एसपी दीप्ति गर्ग को किया आमंत्रित

अग्रवाल सभा जिला पलवल के अध्यक्ष संदीप गोयल  के नेतृत्व में अग्रवाल सभा के सदस्यों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *