महाराजा अग्रसेन भवन में तीन दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण शिविर संपन्न

महाराजा अग्रसेन सामुदायिक भवन, आल्हापुर (पलवल) में आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग, कैलिपर एवं सहायक उपकरण वितरण शिविर का विधिवत समापन हुआ। यह शिविर 12 से 14 सितंबर तक श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति (जयपुर फुट) के तत्वावधान में तथा लायंस क्लब एवं अलायंस क्लब पलवल सिटी हार्ट के विशेष सहयोग से आयोजित किया गया था। यह  कार्य वरिष्ठ अधिवक्ता  अशोक कुमार सिंह एवं अधिवक्ता (दिल्ली)  रेणु सिंह के सौजन्य  में संपन्न हुआ।शिविर के समापन समारोह में एलायंस क्लब इंटरनेशनल (डिस्ट्रिक्ट 150) के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एलॉय राकेश अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने क्लब के सेवा कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए कहा कि अलायंस जिला 150 का अलायंस क्लब पलवल सिटी हार्ट एक प्रमुख और सक्रिय क्लब है, जो सदैव बड़े स्तर के सेवा कार्यों और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने के लिए अग्रणी रहता है।तीन दिनों तक चले इस शिविर में 211 से अधिक जरूरतमंदों का पंजीकरण कर कुल 214 कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण निःशुल्क पोलियो कैलिपर 41,कृत्रिम पैर 23,कृत्रिम हाथ 2,​व्हीलचेयर 34,ट्राई साइकिल 14,कान की मशीन (हियरिंग एड) 33,वॉकर 18,​बैसाखी16,कोहनी बैसाखी 2,छड़ी 30,विशेष जूता 1 वितरित किए गए।​शिविर में मे क्लब प्रधान महेश सिंह, सचिव बृजमोहन तायल, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र मंगल, मनीष जैन, सचिन सिंगला,आरोग्य के प्रधान भूपेंद्र, अनिल बंसल, हरेन्दर सिंह तेवतिया, दिनेश भारद्वाज, देवेंद्र सिंह अधना, अंकुर जैन, उमेश जैन, चिराग मंगल, पंकज बंसल एवं सचिन सिंगल सहित सभी सदस्य मौजूद थे ।

Check Also

पलवल बार एसोसिएशन प्रधान पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला

पलवल बार एसोसिएशन के प्रधान पद के 11 सितम्बर को हो रहे चुनाव को लेकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *