अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन महिला इकाई होडल ने मनाया मर्डस डे

 

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन महिला इकाई होडल द्वारा मर्डस डे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर होडल की प्रधान प्रियंका मंगला ने सभी को मर्डस डे की बधाई देते हुए एक दूसरे को मिठाई खिला कर व पटका पहना कर सभी का स्वागत किया। पूर्व प्रधान दीपिका गोयल ने कहा कि मर्डस डे का हमारे जीवन में विशेष महत्तव है। हम सभी को माता बनने पर एक सुखद अनूभूति प्राप्त होती है तथा इसको मना कर हमको भारी खुशी मिलती है। इस अवसर पर सामुहिक भोज का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अग्रवाल सभा होडल के नवनियुक्त प्रधान अनिल गर्ग, उपप्रधान घनश्याम मंगला, कोषाध्यक्ष अशोक मंगला,प्रेस सचिव बलराम बंसल व वित मंत्रालय में लवी गोयल के चयन पर पटका व भागवत गीता देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रियंका मंगला, ज्योति सिंगला, दीपिका गोयल, सिल्की गोयल, कविता सिंगला, मंजू सिंगला, शीला मित्तल, सुरभि गोयल, उमा गोयल, वर्षा गोयल, वंदना बंसल, बबीता बंसल, बृजबाला गोयल, सोनिका गोयल, मंजू गोयल, सोनिका गोयल, उन्नति गोयल, मंजू बंसल, गीता गर्ग, योगिता गर्ग महिलाएं मौजूद थीं।

About BB News 24

Check Also

पलवल सिविल सर्जन को प्राइवेट अस्पतालों पर कार्रवाई का तबादले के साथ भुगतना पड़ा खामियाजा

🔊 Listen to this पलवल सिविल सर्जन डाक्टर जयभवान जाटान को प्राईवेट अस्पतालों के खिलाफ …