राजकीय महाविद्यालय, होडल में नशा मुक्ति पर जागरूकता व्याख्यान का आयोजन युवा पीढ़ी को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और उन्हें एक स्वस्थ व सकारात्मक जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से किया गया।इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता इतिहास विभाग के आचार्य डॉ. महिपाल और सत्यम भारती, हिंदी विभाग भी उपस्थित रहे।कार्यक्रम की औपचरिक शुरुआत कार्यकारी प्राचार्य डॉ. सत्यप्रकाश के सम्बोधन से हुआ उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और समाज को इस सामाजिक बुराई से मुक्त कराने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। डॉ. महिपाल जी ने अपने व्याख्यान में वर्तमान परिदृश्य के साथ-साथ ऐतिहासिक संदर्भों को भी जोड़ा। इतिहास के झरोखे से दी सीख देते हुए उन्होंने बाबर और मुगल सम्राट के उदाहरण भी दिए।उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि किसी भी देश की वास्तविक शक्ति वहां का युवा वर्ग होता है। यदि युवा रास्ता भटक कर नशे की गिरफ्त में आ जाता है, तो न केवल उसका अपना भविष्य अंधकारमय होता है, बल्कि पूरा समाज और राष्ट्र कमजोर हो जाता है। उन्होंने युवाओं से अपनी ऊर्जा का सही इस्तेमाल देश और समाज के निर्माण में करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों ने संकल्प लिया कि वे न तो स्वयं कभी किसी प्रकार के नशे का सेवन करेंगे और न ही अपने आस-पास किसी को ऐसा करने देंगे।कार्यक्रम के अंत में एन.एस.एस इंचार्ज पुनीत कुमार,एन.एस.एस में सहयोगी वीरेश चौधरी एन. सी. सी इंचार्ज डॉ. गुंजन कालरा और वाय.आर.सी इंचार्ज मीनू रानी जी ने संयुक्त रूप से मुख्य वक्ता को कार्यक्रम सफल बनाने के लिए और सभी छात्र-छात्राओं का आभार व धन्यवाद व्यक्त किया।
BB News 24 www.bbnews24.live