एसवीएसयू के छात्र सागर ने जीता तीरंदाजी में कांस्य पदक

श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के डिप्लोमा इन मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र सागर ने जींद में आयोजित 39वीं हरियाणा राज्य सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ‘कंपाउंड मेन टीम इवेंट’ में कांस्य पदक हासिल किया है। कुलगुरु प्रोफ़ेसर दिनेश कुमार ने सागर को पुरस्कृत किया और भविष्य में इससे भी बड़ी उपलब्धियां अर्जित करने की शुभकामनाएँ दी। उन्होंने सागर की कड़ी मेहनत और एकाग्रता की जमकर सराहना की। साथ ही कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि खेल उत्कृष्ट कौशल हैं। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने खेल निदेशक डॉ. मनी कंवर सिंह को भी बधाई दी। विश्वविद्यालय की कुलसचिव सुमन वशिष्ठ ने कहा कि सागर की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों को भी पढ़ाई के साथ-साथ अपनी प्रतिभा व खेल गतिविधियों में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी। सागर ने बताया कि वह पिछले दो वर्षों से लगातार कंपाउंड तीरंदाजी का कड़ा अभ्यास कर रहे हैं। इससे पूर्व भी वे जिलास्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिताओं में विभिन्न स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खेल निदेशक डॉ. मनी कंवर सिंह ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि सागर भविष्य में राष्ट्रीय स्तर और ऑल इंडिया इंटर-यूनिवर्सिटी खेल स्पर्धाओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन करेंगे। अकादमिक अधिष्ठाता प्रोफेसर विक्रम सिंह और डीन प्रोफेसर एसके गर्ग ने भी सागर की उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी।

Check Also

जिला उपायुक्त कार्यालय, पलवल में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता एवं सामाजिक जागरूकता का संदेश

जीजीडीएसडी कॉलेज, पलवल की राष्ट्रीय सेवा योजना  इकाई-II एवं कॉलेज आउटरीच प्रोग्राम समिति के संयुक्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *