पलवल अनाज मंडी में जलभराव से मिली राहत
BB News 24
October 16, 2026

गत दिवस हुई भारी बारिश के कारण पलवल अनाज मंडी में हुए जलभराव की समस्या पर जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए किसानों और आढ़तियों को बड़ी राहत प्रदान की है। उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर के निर्देशानुसार किए गए व्यापक प्रबंधों के फलस्वरूप अनाज मंडी परिसर में जमा पानी की शत-प्रतिशत निकासी सुनिश्चित कर दी गई है।उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने जलभराव की समस्या को प्राथमिकता से लेते हुए स्वयं अनाज मंडी का दौरा कर पानी की निकासी के लिए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करवाए। जिला प्रशासन के निरंतर प्रयासों से अनाज मंडी परिसर को जलभराव से मुक्त कर किसानों की उपज की सुरक्षा तथा मंडी में खरीद व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने कहा कि जिला प्रशासन किसानों की उपज को सुरक्षित रखने और उन्हें अनाज मंडी में फसल बेचने के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए प्रतिबद्ध है। अनाज मंडी में खरीद प्रक्रिया को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। जिला प्रशासन का विशेष जोर इस बात पर है कि किसानों को अपनी फसल की बिक्री के लिए अनावश्यक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर के निर्देशानुसार जिला प्रशासन किसानों की सुविधा और उनकी उपज की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मंडी की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के लिए प्रयासरत है। जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि प्रतिकूल मौसम के बावजूद किसानों को सुचारू खरीद व्यवस्था उपलब्ध हो और उनकी उपज सुरक्षित रहे।
Post Views: 126