नेत्रदान करके अमर हो गए वेद प्रकाश मंगला:कृष्ण पाल गुर्जर

हरियाणा भाजपा उप प्रधान व पूर्व विधायक दीपक मंगला के पिता वेद प्रकाश मंगला ने नेतदान करके समाज को एक दिन का संदेश देते हुए वह अमर हो गए उक्त विचार केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने पलवल में आयोजित वेद प्रकाश मंगला की श्रद्धांजलि सभा में व्यक्त किए ।कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि वेद प्रकाश मंगला की तरह ही दीपक मंगला ने अपने पिता के ब्रह्म भोज पर खान-पान का आयोजन को नहीं करके समाज को एक संदेश देने का कार्य किया है। उन्होंने नागरिकों से नेत्रदान करने की अपील की ताकि व्यक्ति के मरने के बाद दूसरे नागरिकों को आंखें मिलाने पर वह दुनिया को देख सके।इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा नेतदान करने पर दीपक मंगला व उनके परिजनों को प्रशस्ति पत्र देकर के सम्मानित किया गया। श्रद्धांजलि सभा में पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ सीमा त्रिखा ,पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल, पूर्व विधायक रामरतन,भूदेव शर्मा , नगर परिषद चेयरमैन डाक्टर यशपाल, मां ओमवती कालेज चेयरमैन जय भगवान गोयल, अलायंस क्लब सदस्य संजय जैन, अनिल मोहन मंगला,स्वतंत्र गोयल , मुकेश सिंगला सहित हजारों की संख्या में सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों तथा नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

Check Also

खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी जारी, पांच नमूने लिए

व्रत के दौरान खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग, पलवल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *