माँ ओमवती कॉलेज ऑफ एजुकेशन में ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन

माँ ओमवती कॉलेज ऑफ एजुकेशन में  बी.एड. एवं बी.पी.एड. के नव सत्र के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं दीप माल्यार्पण के द्वारा किया गया।संस्था के अध्यक्ष डॉ० जय भगवान गोयल ने सभी छात्रों को नव सत्र के लिए शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए कठिन परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया गया।   बी० एड० प्रिंसिपल  डॉ०  नीलम चौहान ने भी सभी छात्रों को नव सत्र के लिए शुभकामनाएँ देते हुए उनको कॉलेज में वर्तमान में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों से अवगत कराया।डिग्री कॉलेज प्रिंसिपल डॉ० ए० के० सिंह ने छात्रों को मूल्यवर्धन का उपदेश दिया |  बी० पी० एड० प्रिंसिपल डॉ० संगीता रानी ने बी.पी.एड. छात्रों को नव सत्र की शुभकामनाएँ देते हुए उन्हें पाठ्यक्रम से अवगत कराया।बी० एड० एच० ओ० डी० डॉ० सीमा खन्ना द्वारा छात्रों को बी० एड० पाठ्यक्रम के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। मंच का संचालन डॉ० श्रद्धा श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इस अवसर पर समस्त बी० एड०  तथा बी० पी० एड० स्टाफ उपस्थित रहा।

Check Also

पलवल में इनेलो का बड़ा फैसला, जिला प्रवक्ता महावीर चौहान निलंबित

इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने पलवल जिले में संगठनात्मक कार्रवाई करते हुए जिला प्रवक्ता महावीर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *