हरियाणा सरकार में खेल, युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता तथा कानून एवं विधायी कार्य राज्य मंत्री गौरव गौतम ने बुधवार को पलवल के हथीन गेट चौक स्थित वार्ड नंबर 27 में अटल बिहारी वाजपेयी पार्क में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न से सम्मानित स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की आदमकद प्रतिमा का बतौर मुख्य अतिथि अनावरण किया। इस अवसर पर अटल जी के राष्ट्र के प्रति समर्पण, दूरदर्शी नेतृत्व और जनसेवा के आदर्शों को याद किया गया।खेल एवं युवा अधिकारिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न से सम्मानित स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन करते हुए कहा कि उनकी प्रतिमा युवाओं को राष्ट्रप्रेम, ईमानदारी, अनुशासन और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की प्रेरणा देगी और आने वाली पीढिय़ों को उनके विचारों और आदर्शों से जोडऩे का कार्य करेगी। यह प्रतिमा युवाओं को राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने, समाजसेवा के कार्यों में आगे आने और देश की प्रगति में योगदान देने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इस प्रतिमा को और भी भव्य और दिव्य रूप दिया जाएगा।खेल एवं युवा अधिकारिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ऐसी शख्सियत थे, जिन्होंने अपने विचारों, ओजस्वी वाणी और दूरदर्शी नेतृत्व से भारतीय राजनीति में अमिट छाप छोड़ी। उनके आदर्श सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों, राष्ट्रीय एकता और सुशासन को सदैव प्राथमिकता दी। उनके जीवन से युवाओं को यह सीख मिलती है कि दृढ़ संकल्प, परिश्रम और राष्ट्र के प्रति समर्पण के माध्यम से बड़े से बड़ा लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के पदचिन्हों पर चलकर और उनके आदर्शों को अपनाकर जनसेवा, सुशासन और जनकल्याण लिए प्रतिबद्ध है।
खेल एवं युवा अधिकारिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि हरियाण सरकार की तीसरी पारी के दो वर्षों के कार्यकाल के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में पलवल में सैकड़ों करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों को आगे बढ़ाया गया है। इन विकास पहलों का उद्देश्य पलवल की आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना, नागरिकों के जीवन को अधिक सुविधाजनक बनाना और क्षेत्र की आर्थिक एवं सामाजिक प्रगति को गति देना है। उन्होंने कहा कि पलवल शहर का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है ताकि पलवल भव्य और दिव्य नजर आए।
खेल एवं युवा अधिकारिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि विकास परियोजनाओं के माध्यम से पलवल को आधुनिक सुविधाओं से युक्त और अधिक विकसित क्षेत्र बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सडक़ एवं संपर्क व्यवस्था में सुधार, सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार और शहरी आधारभूत ढांचे को बेहतर बनाने के प्रयासों से पलवल के विकास को नई दिशा मिल रही है। बेहतर सडक़ें आवागमन को सुगम बनाने के साथ व्यापारिक गतिविधियों और स्थानीय बाजारों तक पहुंच को भी सुविधाजनक बनाती हैं। वहीं, सार्वजनिक स्थलों और नागरिक सुविधाओं का विकास लोगों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने में सहायक होता है। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला, भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष आशा भारद्वाज सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
BB News 24 www.bbnews24.live