राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय बामनी खेड़ा में खंड होडल के राजकीय विद्यालयों के प्राथमिक शिक्षकों का 6 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी जगत सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजीव कुमार प्राथमिक शिक्षक द्वारा किया गया।कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में बीआरपी मीनाक्षी आचार्य, एवीआरसी महेश गौड , कुसुम लता पालीवाल, उदय पाल, देशराज, ममता उपस्थित रहे। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि सभी अध्यापकों ने जो जानकारी प्रशिक्षण में प्राप्त की है उस से अपने विद्यालयों में विद्यार्थियों को लाभान्वित करें। यही इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रवक्ता यशपाल पाराशर,नरेश कुमार, बाबू राम शर्मा हेमंत कुमार नरेश गुप्ता, दीपा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण पूर्ण होने पर प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
BB News 24 www.bbnews24.live