जिले की सड़कों पर ओवरलोड डंपर यमदूत बनकर दौड़ रहे हैं। तेज रफ्तार और क्षमता से अधिक माल भरकर सड़कों पर दौड़ने वाले इन डंपरों के कारण आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। इन हादसों में अनेक नागरिक अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल होकर जिंदगीभर के लिए परेशानी झेलने को मजबूर हैं।हैरानी की बात यह है कि सड़कों पर खुलेआम यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले इन डंपरों पर परिवहन विभाग और संबंधित अधिकारियों की ओर से प्रभावी कार्रवाई होती नजर नहीं आ रही है। ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार पर अंकुश नहीं लगने से आम नागरिकों में रोष बढ़ता जा रहा है। इन डंपरों पर अक्ड्रासर नौसिखिए ड्राईवर होते हैं । जिनके पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं होता है तथा वह नशे में इनको तेज गति से चलते हैं ।अक्सर इन डंपरों के कारण होने वाले सड़क दुर्घटनाओं में डंपर चालक इसीलिए ओके पर से फरार हो जाते हैं ताकि बाद में किसी दूसरे को उसे डंपर पर जाएगा दिखा करके के उसकी जमानत करवाई जा सके। जिला प्रशासन द्वारा इन डंपरों को चलाने वाले ड्राइवरों के ड्राइविंग लाइसेंस की जांच नहीं की जाती है। प्रशासन के द्वारा अगर इनके चालकों की जांच करने का अभियान चला कर उनकी जांच कराई जाए तो इनके कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर काफी हद तक अंकुश लग सकता है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ डंपर संचालकों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त होने के कारण उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हो पा रही है। यही वजह है कि नियमों को ताक पर रखकर डंपर सड़कों पर दौड़ रहे हैं और आम लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ रही है। आज भी डंपर के कारण एक महिला सहित दो को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है। इन डम्परों के कारण जान गंवाने वाले नागरिकों से प्रशासन को तो कोई फर्क पड़ता नजर नहीं आ रहा है, लेकिन जिन परिवारों के व्यक्तियों की इन सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु हो रही है उन परिवारों पर अवश्य फर्क पड़ रहा है।
BB News 24 www.bbnews24.live