शुगर मिल पलवल को शीघ्र चलवाने की मांग को लेकर सोमवार को संयुक्त किसान मोर्चा पलवल के तत्वावधान में विभिन्न गांवों के किसानों ने मिल परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। धरने की अध्यक्षता नेम चन्द शर्मा ने की जिसका संचालन किसान मोर्चा और किसान सभा के नेता धर्म चन्द घुधेरा ने किया।धरना स्थल पर प्रदर्शनकारी किसानों को सम्बोधित करते हुए किसान मोर्चा के नेता मास्टर महेंद्र सिंह चौहान व किसान सभा जिला प्रधान रूप राम तेवतिया ने कहा कि जिला प्रशासन किसानों की मांगों के प्रति बिल्कुल गम्भीर नहीं है संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने क कई बार प्रशासन से मिलकर शुगर मिल को अक्तूबर के आखिर में चलवाने की अपील की थी क्योंकि समय पर मिल चलने से किसान ईख काट कर गेहूं की बुआई कर देते हैं जिससे उन्हें कुछ आर्थिक सहायता मिल जाती है किसानों के सारे हालात किसान मोर्चा के नेताओं ने प्रशासन के सामने रखे प्रशासनिक अधिकारियों ने शुगर मिल को चलवाने का आश्वासन भी दिया परंतु आश्वासन केवल आश्वासन ही रह गए किसान मोर्चा के नेताओं और गन्ना उत्पादक किसानों ने दो बार खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम से मिलकर भी मिल को चलाने की मांग उठाई परन्तु आज तक मिल को नही चलाया गया जिस कारण किसानों में मिल प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश है। किसान मोर्चा के नेता उदय सिंह सरपंच और ताराचंद प्रधान ने कहा कि जब उत्तर प्रदेश के अंदर मिल चल सकती हैं हरियाणा में यमुनानगर शुगर मिल को 17 नवंबर से चलाया जा रहा है तो पलवल शुगर मिल क्यों नहीं चल सकती उन्होंने कहा कि आज गन्ना उत्पादक किसानों की बहुत बड़ी मांग है कि गन्ना का मूल्य ₹600 प्रति क्विंटल होना चाहिए क्योंकि खेती में बढ़ती लागत मूल्य के साथ चीनी के मूल्य में भारी बढ़ोतरी हुई है। प्रदर्शनकारी किसानों को दरयाब सिंह, बाबू डायरेक्टर, राम वीर चौहान, रमेश सौरोत, समय राम कुंडू, अमरचंद डायरेक्टर, राम आसरे यादव, कर्ण सिंह आर्य रणजीत सिंह चौहान ने सम्बोधित किया।
शुगर मिल पलवल में किसानों का अनिश्चितकालीन धरना हुआ आरंभ

BB News 24 www.bbnews24.live