होडल शहर निवासी डाक्टर संजीव गर्ग को शुक्रवारको शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति पुरूस्कार से सम्मानित करने पर होडल की सामजिक संस्थाओं ने प्रसन्न्ता व्यक्त की है। होडल के निवासी श्याम सुन्दर गर्ग के पुत्र डॉक्टर संजीव गर्ग जो कि सरकारी सीनीयर सैकेंडऱी विद्यालय सेक्टर 22 फ रीदाबाद में लेक्चरार पद पर कार्यरत हैं। शुक्रवार को दिल्ली के विज्ञान भवन दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति पुरूस्कार से सम्मानित किया गया। उनको सम्मानित होने पर अग्रवाल सभा होडल प्रधान अनिल गर्ग, अलायन्स क्लब प्रधान खिलौनी बंसल, पूर्व प्रधान अनिल सिंगला, अग्रवाल सभा पूर्व प्रधान सुनील मित्तल, व्यापार मंड़ल प्रधान श्याम सुन्दर मंगला, महाराजा अग्रसेन सेवा समिति प्रधान राजेश गर्ग, लायन्स क्लब पूर्व प्रधान डाक्टर रोहताश सिंगला, जैन समाज प्रधान संदीप जैन, पूर्व प्रधान डाक्टर राजेश जैन, कपड़ा यूनियन प्रधान रमेश चंद गर्ग, सर्राफ ा यूनियन प्रधान कमल खन्ना, रघुनाथ मंदिर प्रधान रूपा ठुकराल, लवली हसीजा, अग्रवाल कालोनी प्रधान कैलाश गर्ग द्वारा बधाई देते हुए कहा कि संजीव गर्ग को राष्ट्रपति पुरूस्कार से सम्मानित होने पर पलवल जिले के होडल शहर का नाम रोशन हुआ है।