धान की सरकारी खरीद आरम्भ नहीं हो पाने के कारण किसानों को सस्ते दामों में फ सल बेचने को होना पड रहा मजबूर

हरियाणा सरकार द्वारा 22 सितम्बर से धान की सरकारी खरीद आरम्भ कर देने की घोषणा करने के बाद भी पलवल जिले में धान की सरकारी खरीद आरम्भ नहंीं हो पाने के कारण किसानों को अपनी धान को सस्ते दामों में बेच कर आढ़तियों के हाथों लूटने को मजबूर होना पड़ रहा है। उल्लेखनीय है कि हरियाणा सरकार द्वारा 22 सितम्बर से पूरे हरियाणा में धान की सरकारी खरीद आरम्भ करने के आदेश प्रदान करके सरकारी एजेंसियों को इसके लिए अधिकृत भी कर दिया गया है। लेकिन पलवल जिले की पलवल, होडल, बडौली, दिघौट, खाम्बी, हसनपुर,हथीन अनाज मंडिय़ो में सरकारी एजेंसियों के द्वारा खरीद आरम्भ नहीं कर पाने के कारण किसानों को अपना धान आढ़तियों को सस्ते दामों में बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है। इसका मुख्य कारण पलवल जिले में धान के लिए राईस मिलों के अधिकृत नहंी करना बताया जा रहा है। राईस मिलों के अधिकृत नहीं होने के कारण अभी तक किसानों के  धान की सरकारी खरीद नहीं हेा पा रही है। हरियाणा सरकार द्वारा धान का रेट 2369 रूपए निर्धारित किया गया है। लेकिन आढ़तियों के द्वारा मंडिय़ों में आने वाले धान को केवल 1700-1800 रूपए प्रति क्ंिवटल के हिसाब से खरीद कर सरकारी रेट मे ंबेचने के लिए स्टॉक किया जा रहा है। जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। मंडिय़ों में आने वाले किसानों संजय, सोहनपाल, वीरसिंह, राजेश का कहना है कि भगवान ने बरसात से किसानों की फ सल को बर्बाद करके उनको मार दिया है, वहंीं अब मंडिय़ों में धान को सरकारी रेट पर नहीं खरीद कर किसानों क ो लूटने का कार्य किया जा रहा है। किसानों का कहना है कि सरकार द्वारा जल्द ही किसानों की सरकारी खरीद आरभ की जाए ,ताकि किसानों क ो बर्बाद होने से बचाया जा सके। जिला उपायुक्त डॉक्टर हरीश कुमार वशिष्ठ का कहना है कि पलवल जिले में मंडियों में किसानों की सरकारी खरीद करने के सरकारी एजेंसियों को आदेश प्रदान कर दिए गए हैं तथा राईस मिलों क ो अधिकृत करके सरकारी खरीद आरम्भ की जाएगी।

About BB News 24

Check Also

महर्षि वाल्मीकि जयंती का आयोजन 6 अक्टूबर को होगा बाल भवन पलवल में

🔊 Listen to this  जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी बिजेंद्र कुमार ने बताया कि जिला …