कांग्रेस जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना के संयोजन में वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान को सडकों पर उतरी कांग्रेस

 

वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान के तहत शुक्रवार को पलवल में कांग्रेसी सडकों पर उतर आए और भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना के संयोजन में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं हरियाणा के सह-प्रभारी जितेन्द्र बघेल मुख्यरूप से शामिल हुए। कमेटी चौक से शुरू हुआ यह विरोध प्रदर्शन शहर के मुख्य बाजार से होता हुआ मिनार गेट चौक तक पहुंचा। इस दौरान जहां उनका जगह-जगह फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया गया वहीं कई जगह व्यापरारियों मिठाई खिलाकर व पानी पिलाकर अपने समर्थन का ऐलान किया। प्रदर्शनकारियों ने अपने हाथों में भाजपा विरोधी लिखी पट्टियां ले रखी थी। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की गई। बाद में ओमकेक्स स्टिी स्थित कांग्रेस के जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की एक बडी सभा का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर आए हुए सभी अतिथियों का जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना ने ने फूलों के बुक्के देकर व शॉल भेंटकर अभिनंदन भी किया।कांग्रेस के हरियाणा सह-प्रभारी जितेन्द्र बघेल ने अपने सम्बोधित में भाजपा सरकार को हर मोर्चा पर विफल करार देते हुए कहा कि जुम्लेबाज भाजपाई केवल जनता को गुमराह कर जातिओं, धर्म व धार्मिक आस्था के नाम पर लोगों को बांट अपनी राजनैतिक रोटियां सेंक  रहे हैं, उन्हें प्रदेश की जनता के हितों से कोई वास्ता नहीं। उन्होंने कहा कि दरसल में यह सरकार ईवीएम और वोट चोरी की सरकार है इसलिए उन्हें जनता के हितों से कोई लेना देना नहीं। ईवीएम की सरकार से आज हर वर्ग दुखी व परेशान है। मंहगाई चरम सीमा पर है,चहुंओर भ्रष्टाचार का बोल-बाला है। भाजपा की पोल अब जनता के समक्ष खुल चुकी है क्योंकि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भाजपा का कच्चा चि_ा खोलकर रख दिया है और चुनाव आयोग के पास कोई जवाब नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि हरियाणा में भी वोट चोरी करके सत्ता हासिल की है। इसलिए कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश में जोरदार अभियान चलाया है जिससे किे यह बेनकाब हो सकेें
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव बघेल ने जिला कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकताओं की एकजुटकता के लिए जहां उन्हें बधाई दी वहीं सभी से आपसी मतभेदों को भुलाकर कांग्रेस को मजबूत करने के लिए जुट जाने का आह्वान करते हुए विश्वास दिलाया कि प्रदेश में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष तथा जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के बाद अब जल्द ही प्रदेश, जिला व ब्लॉक स्तर की सभी कमेटियां जल्द बनाई जाएगीं जिसमें सभी निष्ठावान कार्यकर्ताओं को समायोजित किया जाएगा।कांग्रेस जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना ने अपने संबोधन में राष्ट्रीय नेतृत्व को विश्वास दिलाया कि पलवल जिले में कांग्रेस पूरी तरह से एकजुट है तथा हर स्तर पर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का खुलकर विरोध किया जा रहा है। उन्होंने उन्होंने कहा कि वह लोगों को जागरूक करने के लिए जिले में एक जागरूक अभियान चलाएंगे तथा लोगों को कांग्रेस की  नीतियों के साथ जोडने का कार्य करेंगे। उन्होंने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि वह निडर हो कांग्रेस के इस अभियान में जुडें ताकि प्रदेश में कांग्रेस की सत्ता लाई जा सके।
इस अवसर पर हथीन के विधायक मोहम्मद इसराईल चौधरी, पूर्व प्रदेश महासचिव मोहम्मद बिलाल उटावड, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान के पुत्र देवेश कुमार होडल व कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन प्रेम दलाल, भूषण सरपंच, भूपेन्द्र, संतराम मेघवाल, नौहवार, राहित खान, ओमप्रकाश बघेल, सतीश मंडौतिया, असगर खान, मुकुल देशवाल, मनोज छावडी, आमीर खान, पप्पू सरपंच, होराम कसाना, देवेश मावई, कुलदीप बैंसला, अशोक मुनीरगढी आदि सैंकडों की संख्या में कांग्रेस से जुडे लोग मौजूद थे।

About BB News 24

Check Also

महर्षि वाल्मीकि जयंती का आयोजन 6 अक्टूबर को होगा बाल भवन पलवल में

🔊 Listen to this  जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी बिजेंद्र कुमार ने बताया कि जिला …