एक नम्बर फ ीडऱ की बिजली के कटों के कारण नागरिकों का जीना हुआ दूभर

शहर होडल के एक नम्बर फ ीडऱ के अघोषित बिजली कटों के कारण नागरिकों का जीना दूभर हो गया है। एक नम्बर फ ीडऱ पर सुबह से ले कर देर रात तक कट लग रहे हैं। जिस कारण से इस भीषण गर्मी में नागरिकों का जीना दूभर हो गया है। होडल शहर के एक नम्बर फ ीडऱ रामलीलाल मैदान, देशल मौहल्ला, ताली मंड़ी, आर्य समाज रोड़, गढिय़ा बाजार, जैन कॉलोनी, गांधी चौक, मेन बाजार निवासियों राजकपूर बंसल, अनिल सिंगला, डॉक्टर राजेश जैन, मनोज बंसल, सोनू जैन,डॉक्टर रवि कुमार का कहना है कि लगातार कई दिनों से एक नम्बर फ ीडऱ में बिजली के अघोषित कटों के कारण नागरिकों का जीना दूभर हो गया है। इन कटों को लगने की जानकारी बिजली विभाग के अधिकारियों के द्वारा नहीं दी जाती है तथा बिजली खराब होने की शिकायत करने जाने पर शिकायत केन्द्र पर कोई कर्मचारी नहीं मिलता है व ना ही शिकायत रजिस्टर मिलता है। नागरिकों ने एक नम्बर फ ीडऱ पर लनगे वाले अघोषित बिजली कटों पर रोक लगाने की मांग की है।

Check Also

निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल को जिला पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डबचिक पर्यटन स्थल पर रविवार को पलवल के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *