आज घोषित हुए विधानसभा उप चुनाव में इंडिया गठबंधन ने 13 में से दस सीटें जीत कर अपना दम दिखा दिया है व अगामी हरियाणा विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत प्राप्त कर सरकार बनाने का कार्य करेगी उक्त विचार हरियाण प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने व्यक्त किए। चौधरी उदयभान ने कहा कि आज घोषित विधानसभा उप चुनावों के परिणामों के बाद अब राजग की उल्टी गिनती आरम्भ हो गई है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में भी भाजपा के 400 पार के नारे को नकारते हुए देश की जनता ने स्पष्ट पूर्ण बहुमत नहंीं दिया था। इसके बाद आज विधानसभाओं के उप चुनावों के आए परिणाम ने सिद्ध कर दिया है कि राजग से जनता का पूरी तरह से मोह भंग हो गया है। चौधरी उदयभान ने कहा कि हरियाणा में आज चारों ओर अराजकता का महौल व्याप्त है। हरियाणा में प्रतिदिन व्यापारियों व आम आदमियों से फि रौती मांगी जा रही है तथा दिनदहाड़े गोलियां चला कर दहशत का माहौल व्याप्त किया जा रहा है। जिससे हरियाणा के नागरिकों में गहरी दहशत व्याप्त है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता विधानसभा चुनावों की तारीख का इंतजार बेसब्री के साथ कर रही है। हरियाणा की जनता ने तय कर लिया है कि वह अब जुमलेबाजों के बहकावे में ना कर कंाग्रेस पार्टी के प्रति अपनी आस्था प्रगट करते हुए 70 सीटों पर कांगे्रसी उम्मीदवारों कंो जिता कर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का कार्य करेगें।