चौधरी उदयभान के नेत्तृव में हसनपुर भाजपा मंड़ल अध्यक्ष पार्षद बच्चू सिंह हुए कांग्रेस पार्टी में शामिल

 

होडल विधानसभा क्षेत्र के सबसे बड़े भिडूकी गांव में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा को उस समय करारा झटका लगा जब हसनपुर भाजपा मंड़ल अध्यक्ष पूर्व जिला परिषद सदस्य बच्चू सिंह ने अपने सैकडों समर्थकों सहित भाजपा को अलविदा कह कर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान के नेत्तृव में कांग्रेस पार्टी में शामिल हेाने की घोषणा की। इस अवसर पर मेवाराम हसनपुर, तेजसिंह भिडूकी,हेतराम पहलवान, राजकुमार गुप्ता पूर्व सरपंच हसनपुर, राजेन्द्र गुप्ता समाजसेवी आदि मौजूद थे। इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने बच्चू सिंह को कांग्रेसी पटका पहना कर कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर उनका स्वागत करते हुए कहा कि उनको पार्टी में पूरा मान सम्मान प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज होडल विधानसभा क्षेत्र जो कि हरियाणा का आखिरी विधानसभा क्षेत्र है यहंा से ले कर चंड़ीगढ़ तक कांग्रेस पार्टी के पक्ष मेंंहवा चल रही है। उन्होंने कहा कि पूरे हरियाणा में भाजपा पार्टी ने हमेशा ही लूट, भ्रष्टाचार, जातिवाद की राजनीति की है। इसके अलावा हरियाणा के किसान मजदूर, कमेरे वर्ग, व्यापारियों का शोषण करने का क ार्य किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी के शासनकाल में पलवल जिले के हालात काफ ी खराब हो गए हैं। पलवल जिले में खुलेआम विधायकों के द्वारा लूट मचाई गई थी। किसी भी सरकारी विभाग को इनके द्वारा नहीं छोड़ा गया था। प्रत्येक सरकारी विभाग को अपने परिजनों व समर्थकों के बीच बंटवारा करके लूटने का कार्य किया गया था। पलवल जिले सहित पूरे हरियाणा की जनता ने अब भाजपा पार्टी को सबक सिखाने का मन बना लिया है। इसी कारण ही लगातार कांग्रेस पार्टी में अन्य पार्टियों के नेताओं के शामिल होने से कांग्रेस पार्टी का कुनबा बड़ता जा रहा है। जिससे ऐसा लगता है कि हरियाणा प्रदेश में कांगे्रस पार्टी की प्रचंड़ आंधी चल रही है तथा हरियाणा की जनता इस बार कांग्रेस पार्टी के पक्ष में 75 पार के नारे को कामयाब करके दिखएंगे।

About BB News 24

Check Also

एमवीएन विश्वविद्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

🔊 Listen to this   एमवीएन विश्वविद्यालय, पलवल में 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस अत्यंत उत्साह …