युवाओं ने रक्तदान कर अमर शहिदों को किया याद

 

श्री टंकेश्वर मंदिर पलवल के पावन प्रांगण में  श्री महाराणा प्रताप  जयंती पर आयोजित  कार्यक्रम में श्री टंकेश्वर महादेव मन्दिर ट्रस्ट और पलवल डोनर्स क्लब ज्योतिपुंज के सयुक्त तत्वाधान में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर  का आयोजन किया गया। शिविर का संयोजन कुँवर संजय सिंह राणा , पलवल डोनर्स क्लब ज्योतिपुंज के मुख्य संयोजक आर्यवीर लाॅयन डा.विकास मित्तल , सह संयोजक अल्पना मित्तल और समाजसेविका सुषमा राणा ने किया।   रक्तदान शिविर  का शुभारम्भ मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के प्रतिनिधि उत्कर्ष चौधरी ,हरियाणा सरकार के खेल और युवा अधिकारिता मंत्री गौरव गौतम की माता  रत्ना देवी, सहित अनेको सामाजिक, धार्मिक एवं राजनैतिक गणमान्य लोग ने किया। अतिथियों ने सभी लोगों से अधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा, रक्तदान एक महान कार्य है, जो न केवल जीवन बचाता है बल्कि यह देशभक्ति की भावना का भी प्रतीक है. जब देश को हमारी जरूरत हो, तब हम सभी को एकजुट होकर सेवा में लगना चाहिए। रक्तदान शिविर में  2 महिलाओ सहित 20 रक्तमित्रों ने रक्तदान किया ।

Check Also

निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल को जिला पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डबचिक पर्यटन स्थल पर रविवार को पलवल के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *