मॉडर्न के.सी.एम पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय बाल दिवस समारोह में बढ़ाया विद्यालय का गौरव

मॉडर्न के.सी.एम पब्लिक स्कूल, हसनपुर के विद्यार्थियों ने जिला बाल कल्याण परिषद, पलवल द्वारा आयोजित जिला स्तरीय बाल दिवस समारोह में अपनी प्रतिभा, कला और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।समारोह में विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता में निशा, सोम्या, रुही, कनक, सान्वी, भारती, हर्षिका, दीपिका, सोविया,  देवांश और मिहांशी ने मनमोहक प्रस्तुति देकर भारतीय संस्कृति और शास्त्रीय नृत्य की सुंदरता को प्रदर्शित किया।इसके अतिरिक्त, भाव्या ने बेस्ट फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में उपलब्धि हासिल की, जबकि मोहिनी ने बेस्ट ड्रामेबाज़ प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। इन उपलब्धियों ने विद्यार्थियों की बहुमुखी प्रतिभा और आत्मविश्वास को उजागर किया।विद्यार्थियों को प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने में शिक्षिकाओं सुश्री शालू, सुश्री गुड्डी एवं सुश्री वर्षा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके मार्गदर्शन, मेहनत और समर्पण से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने तथा विभिन्न मंचों पर आत्मविश्वास के साथ प्रदर्शन करने का अवसर मिला।विद्यालय के प्रबंधक  सुनील भारद्वाज एवं प्रधानाचार्या  मीनाक्षी गोयल ने सभी प्रतिभागियों और उपलब्धि हासिल करने वाले विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने शिक्षिकाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित करती हैं।विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों को भी समान महत्व देता है, ताकि प्रत्येक विद्यार्थी अपनी विशिष्ट प्रतिभा को पहचानकर जीवन में सफलता प्राप्त कर सके।मॉडर्न के.सी.एम पब्लिक स्कूल, हसनपुर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Check Also

पलवल में इनेलो का बड़ा फैसला, जिला प्रवक्ता महावीर चौहान निलंबित

इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने पलवल जिले में संगठनात्मक कार्रवाई करते हुए जिला प्रवक्ता महावीर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *