सम्मानित होंगे एशियाई और पैरा-एशियाई खेलों के पदक विजेता खिलाड़ी : खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम

हरियाणा सरकार द्वारा शुक्रवार 30 अक्टूबर को प्रात: 11 बजे भिवानी के भीम स्टेडियम में राज्य स्तरीय खिलाड़ी सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में एशियाई और पैरा-एशियाई खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाडिय़ों को सम्मानित किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे और खिलाडिय़ों को सम्मानित करेंगे। हरियाणा सरकार में खेल, युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता तथा कानून एवं विधायी कार्य राज्य मंत्री गौरव गौतम ने जानकारी देते हुए खिलाडिय़ों, खेल प्रेमियों और प्रदेशवासियों से समारोह में बढ़-चढक़र भाग लेने की अपील की है।खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि खिलाडिय़ों की मेहनत, प्रतिभा, अनुशासन और समर्पण का सम्मान करना प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। खिलाडिय़ों की उपलब्धियां युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करती हैं और उन्हें अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत करने का संदेश देती हैं। उन्होंने कहा कि राज्यस्तरीय खिलाड़ी सम्मान समारोह खिलाडिय़ों के योगदान को सम्मान देने और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का महत्वपूर्ण अवसर है।खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि राज्य स्तरीय सम्मान समारोह के दौरान एशियाई और पैरा-एशियाई खेलों में पदक जीतकर देश और प्रदेश का मान बढ़ाने वाले खिलाडिय़ों को सम्मानित करते हुए करोड़ों रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। यह सम्मान खिलाडिय़ों की उपलब्धियों को प्रोत्साहित करने और प्रदेश के युवाओं को खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से दिया जाएगा।सम्मान समारोह के दौरान हरियाणा और पंजाब की महिला टीमों के बीच हरियाणा स्टाइल कबड्डी का रोमांचक मुकाबला आयोजित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त समारोह में कुश्ती प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा, जिसमें विजेता खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया जाएगा।

Check Also

पलवल में इनेलो का बड़ा फैसला, जिला प्रवक्ता महावीर चौहान निलंबित

इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने पलवल जिले में संगठनात्मक कार्रवाई करते हुए जिला प्रवक्ता महावीर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *