होडल में 27 अक्टूबर को अंबेडकर भवन में कांग्रेस की बैठक एवं प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष चौधरी उदयभान की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में रोहतक के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।कार्यक्रम के तहत अंबेडकर भवन में 27 अक्टूबर को सुबह दस बजे कार्यकर्ताओं की बैठककी जाएगी व उसके बाद दीपेन्द्र हुडडा के नेत्तृव में अम्बेडकर भवन होडल से लघु सचिवालय तक प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भागीदारी रहेगी। इसके साथ ही आगामी 1 नवंबर को दिल्ली में आयोजित होने वाली कांग्रेस की महारैली में अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं के पहुंचने का आह्वान किया जाएगा।इस संबंध में जानकारी देते हुए हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य देवेश कुमार ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बैठक एवं प्रदर्शन में भाग लेने तथा दिल्ली में होने वाली महारैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।
BB News 24 www.bbnews24.live