ओमप्रकाश ने संभाला पलवल के खंड शिक्षा अधिकारी का कार्यभार

शिक्षा विभाग में प्रशासनिक फेरबदल के तहत ओमप्रकाश ने आज पलवल के नए खंड शिक्षा अधिकारी  के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया है। चार्ज लेने के पहले ही दिन उनके कार्यालय में बधाई और शुभकामनाएं देने वाले शिक्षक संगठनों और कर्मचारी नेताओं का तांता लगा रहा।
​कार्यभार संभालने के बाद नए खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश ने कहा कि क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को और अधिक मजबूत करना तथा शिक्षकों व कर्मचारियों की समस्याओं का समय पर समाधान करना उनकी मुख्य प्राथमिकता रहेगी। ​ओमप्रकाश के पदभार ग्रहण करने के मौके पर विभिन्न शिक्षक यूनियनों और कर्मचारी संघों के प्रतिनिधि विशेष रूप से बधाई देने पहुँचे।​अनुबंधित अध्यापक संघ: राज्य उपप्रधान महेश तेवतिया, सर्वकर्मचारी संघ के पदाधिकारी हरेंद्र देशवाल और हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के पदाधिकारियों,  गेस्ट टीचर्स यूनियन से रणवीर शास्त्री और जिला प्रधान चंद्रवीर कुंडू ने भी अपनी टीम के साथ नए खंड शिक्षा अधिकारी से मुलाकात की और उन्हें नए कार्यकाल की बधाई दी।​इस अवसर पर उपस्थित सभी गणमान्य लोगों और शिक्षक प्रतिनिधियों ने नए खंड शिक्षा अधिकारी को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया, वहीं ओमप्रकाश ने भी सभी का आभार व्यक्त करते हुए टीम भावना के साथ काम करने की बात कही।

Check Also

खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम का पलवल दौरा

हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम रविवार 26 जुलाई को पलवल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *