पलवल के मेन बाजार में बिजली की लाइन में लगी आग

पलवल के मेन बाजार, सराय रोड पर आज दिनदहाड़े केबल में लगी आग में उसमें उठाते हुए धुएं के कारण दुकानदारों के द्वारा बिजली विभाग के अधिकारियों को शिकायत करने के बाद भी घंटे तक बिजली कर्मचारी नहीं पहुंचे और चार घंटे बाद बिजली कर्मचारियों ने बाजार की बिजली को बंद कर करके इन तारों को ठीक करने का कार्य किया। मेन बाजार के दुकानदारों दिनेश मंगला, नीरज वर्मा, यश सरदाना, अखिल, योगेश कुमार, देवेंद्र सिंगला, गर्वित सिंगला, देवेंद्र गुप्ता, पिंटू का कहना है कि शनिवार दोपहर को लगभग 1 बजे अचानक ही बाजार में स्थित बिजली की तार में आग लग गई तथा भयंकर धुआं उठने  लगा। दुकानदारों के द्वारा इसकी शिकायत तुरंत ही जेइ से लेकर के एसडीओ, एक्सईएन तक दी गई। लेकिन 4 घंटे तक बिजली विभाग का कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा व ना ही बिजली को बंद करने का कार्य किया गया। उन्होंने कहा कि बिजली अधिकारियों के द्वारा अपने मोबाइलों को बंद कर लिया गया तथा चार घंटे के बाद बिजली कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने बिजली को कटवाया। दुकानदारों का कहना था कि इसी प्रकार ही पिछले दिनों पलवल में एक दुकान में आग लग गई थी, जिसमें करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ था। आज भी इस केबल में आग लगने से इसके आसपास स्थित कपड़ों की दुकानों में आग लगने की आशंका बन गई थी। दुकानदारों का कहना है कि बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों की लापरवाही के कारण पलवल में कभी भी कोई भी भयानक हादसा घटित हो सकता है। जिससे दुकानदारों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि बिजली की लाइनों में आग लग जाने के कारण दुकानदारों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। उन्होंने मोबाइल नहीं उठाने वाले बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि आगे वह दुकानदारों के मोबाइल उठाकर के किसी आगजनी की घटना को रोक सके।

Check Also

निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल को जिला पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डबचिक पर्यटन स्थल पर रविवार को पलवल के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *