झूठी सूचना देकर 112 पर फर्जी कॉल करने वाले आरोपी पर मामला दर्ज

पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक पलवल  नीतीश अग्रवाल के निर्देशानुसार झूठी कॉल कर पुलिस को गुमराह करने  थाना गदपुरी पुलिस ने 112 पर झूठी सूचना देने वाले एक व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।  थाना गदपुरी प्रभारी उप निरीक्षक कुलदीप सिंह के अनुसार  22 मई  को  कंट्रोल रूम पलवल से सूचना मिली कि नरेन्द्र बाल्यान नामक व्यक्ति ने मोबाईल नम्बर 9350275028 से 112 नम्बर पर कॉल कर बताया है कि गांव दुधौला में सिकन्दरपुर रोड पर कुछ लड़के फायरिंग करके चले गए हैं और फोन करने वाले के साथ के पैर में गोली मार दी है।  सूचना पर थाना गदपुरी पुलिस के साथ तुरंत गांव दुधौला में मौका घटनास्थल पर पहुंचे। फोनकर्ता नरेन्द्र के मोबाईल नम्बर पर संपर्क करने पर उसने बताया कि वह सिकन्दरपुर रोड पर है। पुलिस टीम वहां पहुंची तो वह नहीं मिला। दोबारा फोन करने पर उसने यूनिवर्सिटी रोड पर होने की बात कही, वहां भी नहीं मिला। फिर पातली रोड पर बताया, वहां भी नहीं मिला। आरोपी नरेन्द्र पुलिस को बार-बार इधर-उधर बुलाता रहा व जानबूझकर नहीं मिला। साईबर सेल पलवल की मदद से उक्त मोबाईल नम्बर की आईडी निकलवाई गई जो उषा पत्नि नरेन्द्र गांव खेडली की पाई गई। पुलिस टीम खेडली पहुंची तो नरेन्द्र अपने मकान के आगे गली में मिला। पूछताछ में उसके मुंह से शराब की बदबू आ रही थी। गोली लगने की सूचना पर पूछने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।  मौका घटनास्थल की तस्दीक कराने पर पता चला कि फोनकर्ता नरेन्द्र ने बिना कोई घटना घटे झूठी कॉल की थी तथा पुलिस को फोन द्वारा गुमराह कर इधर-उधर घुमाता रहा।  आरोपी नरेन्द्र पुत्र मुखवीर निवासी गांव खेडला थाना चान्दहट जिला पलवल के विरुद्ध लोक सेवक के कर्तव्य में बाधा डालने व पुलिस का अमूल्य समय बर्बाद करने पर के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसका कलन्दा तैयार कर माननीय न्यायालय में विचारण हेतु दाखिल किया जाएगा।  पुलिस अधीक्षक ने कहा कि 112 हेल्पलाइन आपात स्थिति के लिए है। झूठी कॉल कर पुलिस को गुमराह करना गंभीर अपराध है। ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध पलवल पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति है तथा इनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आमजन से अपील है कि हेल्पलाइन का दुरुपयोग न करें, ताकि वास्तविक जरूरतमंदों को समय पर मदद मिल सके।”

Check Also

कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

जन स्वास्थ्य विभाग के उपमंडल अधिकारी सब डिविजन न 2 के कार्यालय के समक्ष हरियाणा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *