पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक, जिला पलवल के सख्त दिशा-निर्देशों और ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति पर काम करते हुए थाना उटावड पुलिस ने छापेमारी करते हुए मौके से एक आरोपी को भारी मात्रा में गोमांस और गोकशी में इस्तेमाल होने वाले हथियारों के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।थाना उटावड प्रभारी निरीक्षक रेनू शेखावत से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 26.05.2026 को ए.एस.आई. राजेन्द्र सिंह (थाना उटावड) पुलिस टीम के साथ गश्त पर मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर खास से पुख्ता सूचना मिली कि उटावड निवासी जावेद, हबीब उर्फ दतला और मोंगा मिलकर गोकशी कर गोमांस बेचने का अवैध काम कर रहे हैं। जो आज भी कहीं से गौधन को काटकर गोमांस बेचने बेचने के लिए जावेद के घर पर लेकर आए हैं। पुलिस टीम ने बिना वक्त गंवाए बताए गए स्थान पर तुरंत रेड की।मौके पर तीन शख्स छुरियों से गोमांस काटते हुए दिखाई दिए, जो पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर एक मुख्य आरोपी मो0 जावेद पुत्र शरीफ (निवासी उटावड) को काबू कर लिया, जबकि उसके दो साथी हबीब उर्फ दतला पुत्र ईस्माइल व मोंगा पुत्र हनीफ अंधेरे और तंग गलियों का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।पुलिस टीम द्वारा मौके पर की गई तलाशी के दौरान एक प्लास्टिक कट्टे और चादर में रखा कुल 51 किलो 530 ग्राम गोमांस, खून से लथपथ दो लोहे की छुरियां, लकड़ी का गुटका और इलेक्ट्रॉनिक कांटा बरामद किया। सभी आरोपियों के खिलाफ थाना उटावड में हरियाणा गौवंश संरक्षण और गौसंवर्धन अधिनियम के तहत संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
BB News 24 www.bbnews24.live