बृज 84 कोस परिक्रमा मार्ग पर सफाई व्यवस्था का एसडीएम ने लिया जायजा

उपमंडल अधिकारी (ना.) हरीराम ने बुधवार को उपायुक्त डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर के निर्देश पर बृज 84 कोस परिक्रमा मार्ग पर गांव सौंध से लेकर हसनपुर तक निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान सडक़ किनारे खाद्य सामग्री, जलजीरा आदि बेचने वाले रेहड़ी संचालकों से बातचीत कर उन्हें कूड़ेदान का उपयोग करने और सडक़ एवं नालियों में कचरा न डालने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से बृज परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं सहित दुकानदारों के लिए सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दुकानदार कूड़ा-कचरा कचरा पात्र में ही डालें ताकि परिक्रमा मार्ग पर सफाई व्यवस्था बनी रहे।एसडीएम ने ग्रामीणों एवं धार्मिक संस्थाओं द्वारा लगाए गए विभिन्न भंडारों में प्रसाद ग्रहण किया तथा आयोजकों से बातचीत कर उन्हें कचरे के उचित निस्तारण और डस्टबिन के उपयोग हेतु प्रेरित किया। उन्होंने श्रद्धालुओं से भी स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने निरीक्षण के दौरान स्ट्रीट लाइट, पेयजल सहित अन्य समस्याओं से जुड़ी शिकायतें भी सुनीं और संबंधित विभागों को समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।एसडीएम ने कहा कि जहां-जहां कचरे के ढेर लगे हुए हैं, वहां संबंधित ग्राम पंचायतों द्वारा सफाई करवाई जाएगी। सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए प्रत्येक गांव में 10 सफाई कर्मचारियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा परिक्रमा मार्ग से कचरा उठाने हेतु ट्रैक्टर भी लगाए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परिक्रमा मार्ग पर विभिन्न स्थानों को चिन्हित कर वहां और डस्टबिन रखवाए जाएं ताकि श्रद्धालुओं और दुकानदारों को कचरा निस्तारण में सुविधा मिल सके।

Check Also

निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल को जिला पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डबचिक पर्यटन स्थल पर रविवार को पलवल के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *