ईद उल अज़हा पलवल में धूमधाम से मनाई

ईद उल अजहा पलवल में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर ईद उल अज़हा (बक़रीद) की नमाज़ मौलाना शहाबुद्दीन ने पढाई। इसकी अध्यक्षता हाजी यूनुस अहमद प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा मुस्लिम वेलफ़ेयर सोसायटी ने की व मंच संचालन हाजी हनीफ़ अहमद एडवोकेट ने किया इस मौक़े पर मुख्य रूप से हाजी मुमताज़ सैफी , शाहबुद्दीन , यासीर यूनुस अहमद , आमिर ख़ान जुबेर वज़ीफ़ बिलाल इरशाद अंजुम आफ़ताब रहीस दानिश जुनेद अल्ताफ़ अहमद आदिल अहमद मौजूद थे। इस इस मौक़े पर मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी के प्रदेश अध्यक्ष यूनुस अहमद  ने सभी से  अपील की मुस्लिम समाज के लोगों कोई भी प्रतिबंधित पशु की क़ुर्बानी ना दे, जिससे किसी भी धर्म के लोगों को ठेस पहुँचे और देश में अमन चैन भाईचारे की दुआ करें व सभी मिल जुलकर इस ईद के पर्व को मनाएँ । इस मौक़े पर हिन्दू समाज की तरफ़ से मुख्य रूप से एडवोकेट पी के मित्तल एडवोकेट, विक्रम नेहरा, संतोष कुमार गर्ग,  अनुज मित्तल एडवोकेट, प्रदीप परमार , संजय चौधरी, राकेश तंवर , सतपाल वशिष्ठ एडवोकेट , केपी तेवतिया एडवोकेट, अनिल नागर पार्षद व गणमान्य लोग उपस्थित थे ।सभी धर्म के लोगों ने मिलकर ईद का पर्व मनाया व एक दूसरे को ईद की बधाई देते हुए देश में अमन की कामना की।

Check Also

खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम का पलवल दौरा

हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम रविवार 26 जुलाई को पलवल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *