डॉक्टर अर्चना गुप्ता को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने पर पलवल के भाजपा नेताओं, अग्रवाल समाज के नागरिकों ने दी बधाई

हरियाणा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद पर डॉक्टर अर्चना गुप्ता की नियुक्ति करने पर शीर्ष भाजपा नेताओं का  पलवल के भाजपा नेताओं व अग्रवाल समाज के नागरिकों ने आभार व्यक्त करते हुए अर्चना गुप्ता को बधाई दी है। पलवल के पूर्व विधायक व प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में शामिल दीपक मंगला ने उनकी नियुक्ति पर भाजपा के शीर्ष नेताओं का धन्यवाद करते हुए प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा पार्टी के द्वारा एक महिला को जो यह पद सौंपा गया है, इससे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा और हरियाणा सहित देश की अन्य महिलाएं भाजपा पार्टी के साथ मिलजुल करके कार्य करेंगी। भाजपा नेता पूर्व मार्केट कमेटी अध्यक्ष जगमोहन गोयल ने भी डॉक्टर अर्चना गुप्ता की नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसके लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद किया। भाजपा नेत्री वीर ममता चौहान ने भी उनकी नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन मंत्री के तौर पर उन्होंने हरियाणा में महिलाओं को भारी संख्या में जोड़ने का कार्य किया था और उनके नेतृत्व में हरियाणा में भाजपा पार्टी और अधिक मजबूत होगी। पलवल व्यापार मंडल जिला प्रधान संदीप गोयल, सरस्वती शिक्षण संस्थान अध्यक्ष अतुल मंगला, भारत विकास परिषद अन्नपूर्णा रसोई अध्यक्ष अनिल मोहन मंगला, ब्रजकिशोर तायल, मनीष गोयल, शैलेंद्र सिंगला,पवन अग्रवाल ,स्वतंत्र गोयल, हथीन मार्केट कमेटी पूर्व प्रधान चौधरी नरेश कुमार सिंगला ,विशाल जैन सर्राफ, अग्रवाल सभा पूर्व प्रधान अनिल गुप्ता, भाजपा नेता चंद्रभान गुप्ता,रीना अग्रवाल, श्याम सुन्दरी तायल, व्यापार मंडल प्रधान श्याम सुंदर मंगला, नगर पालिका हथीन उप प्रधान राकेश गर्ग,मुकेश सिंगला ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि डॉक्टर अर्चना गुप्ता की नियुक्ति पर हरियाणा के अग्रवाल समाज को भाजपा पार्टी द्वारा पूरा मान सम्मान प्रदान किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद हरियाणा का वैश्य अग्रवाल समाज बीजेपी पार्टी के साथ एकजुट होकर कर के कार्य करेगा ।उन्होंने डॉक्टर अर्चना गुप्ता को भी इस नियुक्ति की बधाई दी।

Check Also

आईएमए ने जिला उपायुक्त का किया स्वागत

आईएमए पलवल ने नए डिप्टी कमिश्नर जतिंदर सिंह छिल्लर का स्वागत किया। उन्होंने ग्रामीण हेल्थ पहलों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *