मादक पदार्थ 11.98 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर धरा, लिया रिमांड पर

 एसपी  नीतीश अग्रवाल द्वारा जिला पुलिस को नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश  के तहत एंटी नारकोटिक सेल पलवल प्रभारी निरीक्षक विश्व गौरव की टीम ने  11.98 ग्राम स्मैक के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान बनचारी गांव निवासी जसबीर पुत्र प्रताप सिंह के रूप में हुई है।एंटी नारकोटिक सेल पलवल प्रभारी निरीक्षक विश्व गौरव ने बताया कि एएनसी स्टाफ दीघोट के पीएसआई आलोक कुमार को  मुखबिर से गुप्त सूचना मिली कि बनचारी गांव का रहने वाला जसबीर पुत्र प्रताप सिंह काफी समय से स्मैक बेचने का धंधा करता है और वह आज भी सैवली रोड नाले के पास ग्राहक के इंतजार में खड़ा है। सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस ने तुरंत मौके पर दबिश देकर दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान जसबीर के रूप में ही बताई। तलाशी के दौरान आरोपित से 11.98 ग्राम स्मैक मिली। स्मैक को कब्जा में लेकर इस संबंध में मुंडकटी थाना में आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Check Also

खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम का पलवल दौरा

हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम रविवार 26 जुलाई को पलवल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *