मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में से उठ कर चले गए विधायक मोहम्मद इसराइल

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा पलवल के सरकारी अस्पताल के लिए दी गई दो सौगातों के आज आयोजित कार्यक्रम में हथीन से विधायक मोहम्मद इसराइल अपनी उपेक्षा के कारण कार्यक्रम के आरम्भ होने से पहले ही उठ कर चले गए। बताया जा रहा है कि विधायक की नाराजगी अपने ही बराबर उनके खिलाफ  चुनाव लड़े हारे हुए भाजपा प्रत्याशी रहे मनोज रावत को बैठाना था। आज के कार्यक्रम के लिए खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम के साथ ही जिला उपायुक्त, एसपी, भाजपा जिला अध्यक्ष की नेम प्लेटें लगी हुई थीं तथा होडल के विधायक हरेन्द्र सिंह व हथीन के विधायक मोहम्मद इसराइल की नेम प्लेट दूसरी साईड़ में लगी हुई थीं। उन्हीं के पास ही मनोज रावत की नेम प्लेट लगी हुई थी। अपने पास ही हारे हुए प्रत्याशी की नेम प्लेट को देख कर इसराइल को भारी नाराजगी हुई तथा वह विधायक हरेन्द्र सिंह के साथ कार्यक्रम के आरम्भ होने से पहले ही उठ कर चले गए तथा कार्यक्रम के समापन तक वह लघु सचिवालय के बैठक स्थल पर नहीं पहुंचे जबकि विधायक हरेन्द्र सिंह वापस बैठक स्थल पर आए तथा  कार्यक्रम में भाग लिया। हांलाकि कार्यक्रम अधिकारियों के द्वारा  विधायक की नेम प्लेट को वहंा से हटा कर खेल राज्य मंत्री के बराबर लगा दिया गया व भाजपा जिला प्रधान की नेम प्लेट को दूर रख दिया गया। लेकिन उसके बाबजूद भी विधायक मोहम्मद इसराईल की नाराजगी दूर नहंीं हुई तथा वह बैठक में वापस नहंी आए।

Check Also

निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल को जिला पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डबचिक पर्यटन स्थल पर रविवार को पलवल के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *